सर्व शिक्षा-उन्नत शिक्षा अभियान
(बेग रहित स्मार्ट क्लास शिक्षा प्रणाली)
प्रस्तावना -
"विद्याददाति विनयम"
”जब तक देश का एक भी नागरिक अनपढ़ है, तब तक लोकतन्त्र की मंजिल दूर है ।” यह कथन श्री मौलाना आजाद का है, जिन्हें महात्मा गाँधी ‘इल्म का बादशाह’ कहते थे और जिन्होंने भारत के प्रथम शिक्षामन्त्री के रूप में आजाद भारत में शिक्षा नीति की नींव रखी।
घर-घर शिक्षा की ज्योत जलाने के मौलाना आजाद के इसी प्रयास को हमारे पूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरे भारतवर्ष में ‘सर्व शिक्षा अभियान’ कार्यक्रम का शुभारम्भ कर आगे बढ़ाया । सर्व शिक्षा का अर्थ है- सबके लिए शिक्षा । सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक आदि भेदभावों से ऊपर उठकर समान रूप से सभी बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना ही सर्व शिक्षा है । सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर संस्थान द्वारा सर्व शिक्षा - उन्नत शिक्षा अभियान का संचालन किया जा रहा है।
संस्था का उद्देश्य -
इस योजना का उद्देश्य संस्थान द्वारा संचालित शिक्षण संस्था बी.पी. गुरुकुल एकेडेमी में गरीब व असहायता वर्ग के बच्चों को निःशुल्क/नगण्य शुल्क पर प्रवेश दिलाकर उनके पूरे वर्ष के शैक्षिक खर्च को बहन करते हुए, बच्चों को सम्पूर्ण शिक्षा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।
सर्व शिक्षा उन्नत शिक्षा अभियान के मुख्य बिन्दु -
1. सर्व शिक्षा उन्नत शिक्षा अभियान क्या है?
2. सर्व शिक्षा उन्नत शिक्षा अभियान का उद्देश्य ।
3. सर्व शिक्षा उन्नत शिक्षा के अन्तर्गत मध्यस्थता के प्रतिमान।
4. बैग रहित स्मार्ट क्लास शिक्षा प्रणाली क्या है?
5. बी.पी. गुरुकुल क्या है?
सर्व शिक्षा उन्नत शिक्षा अभियान क्या है?
भारत सरकार द्वारा प्रदेश सरकारों के सहयोग से सम्पूर्ण भारत वर्ष में सर्वशिक्षा अभियान का कार्यान्वयन वर्ष 2000-2001 से किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सार्वभौमिक सुलभता एवं प्रतिधारण, प्रारम्भिक शिक्षा में बालक बालिका एवं सामाजिक श्रेणी के अंतरों को दूर करने तथा अधिगम की गुणवत्ता में सुधार हेतु विविध अन्तः क्षेत्रों में अन्य बैटन के साथ - साथ नए स्कूल खोले जाना तथा वैकल्पिक स्कूली सुविधाएँ प्रदान करना स्कूलों एवं अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण किया जाना, प्रसाधन कक्ष एवं पेयजल सुविधा प्रदान कारना, अध्यापकों का प्रावधान करना, नियमित अध्यापकों का सेवा कालीन प्रशिक्षण तथा आकादमिक संसाधन सहायता, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं वर्दियां तथा अधिगम स्तरों/परिणामों में सुधार हेतु सहायता प्रदान करना शामिल है।
सर्वशिक्षा अभियान जिला आधारित एक विशिष्ट विकेन्द्रित योजना है। इसके माध्यम से प्रारम्भिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण करने की योजना है। इस अभियान के अंतर्गत राज्यों की भागीदारी से 6-14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को 2010 तक प्रारम्भिक शिक्षा उपलब्ध करने का लक्ष्य रखा गया था।
सरकार के तमाम प्रयासों के बाबजूद भी आज हमारे देश में विक्सित देशों की भांति शिक्षा के प्रति जागरूकता उअत्पन्न नहीं हो सकी है। जिसका प्रमुख कारण हमारे सरकारी विद्यालयों में आधारभूत व्यवस्थाओं की कमी व समाज का सरकारी विद्यालयों की अपेक्षा प्राइवेट विद्यालयों पर अत्यधिक भरोसा होना है। जबकि प्राइवेट विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को मानसिक एवं आर्थिक बोझ से दवा दिया जाता है एवं बच्चों को पुस्तकों के बोझा से।
हमारे संस्थान द्वारा इस समस्या के भावी निदान हेतु सर्व शिक्षा उन्नत शिक्षा अभियान के तहत बैग रहित स्मार्ट क्लास शिक्षा प्रणाली को विकसित किया गया है। जिसे सरकार के सर्व शिक्षा अभियान से जोडकर उन्नत शिक्षा अभियान के रूप में आगे बढाना है।
सर्व शिक्षा उन्नत शिक्षा अभियान -
प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में बेहतर बनाने का अधिकार है। लेकिन हमारे देश के बहुत सरे बच्चे आज भी इस अवसर के अभाव में जी रहे हैं क्योंकि उन्हें प्राथमिक शिक्षा जैसे अनिवार्य मूलभूत अधिकार आज भी प्राप्त नहीं हो सके हैं।
भारत सरकार के सर्व शिक्षा अभियान को एक नई दिशा प्रदान करने हेतु संस्था द्वारा सर्व शिक्षा उन्नत शिक्षा अभियान को संचालित किया जा रहा है। जिसमें बैग रहित स्मार्ट क्लास शिक्षा प्रणाली के प्रयोगार्थ निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। जिस हेतु संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से IGRS प्रणाली के माध्यम से IGRS NO. 40014817010222 दिनांक - 23.10.2017 एवं IGRS NO. 40014819005394 दिनांक - 30.04.2019 के माध्यम से प्रोजेक्ट प्रस्ताव भी प्रेषित किये जा चुके हैं।
इस योजना के तहत संस्था का उद्देश्य बैग रहित स्मार्ट क्लास शिक्षा प्रणाली को बढावा देकर अभिभावकों के मानसिक व आर्थिक तथा बच्चों के पुस्तकों के बोझ को कम कराते हुए, उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।
बैग रहित स्मार्ट क्लास शिक्षा प्रणाली क्या है -
एक ऐसी शिक्षा प्रणाली जिसमें बच्चों के बैग के बोझ को नगण्य करते हुए मात्र एक ही पुस्तक जिसमें सभी विषयों के साथ-साथ भारत की कम से कम पांच भाषाओँ, आयुर्वेद, प्राथमिक उपचार विधि, बाल संस्कार, इलेक्ट्रोनिक्स आदि विषयों का भी समावेश होगा के द्वारा प्रोजेक्टर आधारित समार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकार हेतु सभी क्षेत्रों की शिक्षा प्रदान की जायेगी. जिससे बच्चे बाल्यकाल से ही स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रेरित होंगे.
बी.पी. गुरुकुल क्या है -
बी.पी. गुरुकुल, सर एल.एस.के. ग्रुप द्वारा स्थापित/संचालित एक शिक्षण संस्थान है. जिसका उद्देश्य बच्चों को वर्तमान शिक्षा प्रणाली के माध्यम से शिक्षिर करते हुए भारत के सांस्कृतिक मूल्यों को उनके अंदर जागरूक कारण है. ताकि हमारे बच्चे आज के चका-चौंध से भरी दुनियां में अपने सांस्कृतिक मूल्यों को संजोकर सदैव आगे बढ़ते रहें.
कार्य प्रणाली -
1. संस्थान के कार्यक्रम के प्रथम चरण में मैनपुरी जनपद के 10 सरकारी प्राथमिक/जूनियर विद्यालय, द्वितीय चरण में मैनपुरी जनपद से सटे 05 जनपदों के 10-10 सरकारी प्राथमिक/जूनियर विद्यालय, तृतीय व अंतिम चरण में प्रदेश के सभी जनपदों के 10-10 सरकारी प्राथमिक/जूनियर विद्यालयों को सरकार की अनुमति से अधिग्रहीत कर सम्मलित किया जायेगा. इसमें ऐसे विद्यालयों का चयन किया जायेगा, जहाँ 50 से 100 बच्चे पंजीकृत हो और महज एक ही शिक्षक उपलब्ध हो तथा विद्यालय में मूलभूत संसाधनों की कमी हो. यदि किन्ही कारणों से सरकारी प्राथमिक/जूनियर विद्यालयों का अधिग्रहण संभव नहीं होता है, तो इस संस्थान द्वारा स्थापित/संचालित एक शिक्षण संस्थान बी.पी. गुरुकुल एकेडेमी की शाखाएं इसी अनुपात में खोलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया जायेगा.
2. संस्थान की स्थापनोपरांत बृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर बच्चों को निःशुल्क/नगण्य शुल्क पर प्रवेश दिलाया जायेगा.
3. बच्चों के प्रवेश के उपरांत उन्हें निःशुल्क/नगण्य शुल्क पर पाठ्य सामग्री एवं आवश्यकता अनुसार ड्रेस उपलब्ध कराई जायेगी.
4. शैक्षणिक सामग्री के पाठ्यक्रम के अनुरूप दिनचर्या को निर्धारित करते हुए शिक्षा प्रदान की जायेगी.
5. बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु अभिभावक व बच्चों को सर एल.एस.के. ग्रुप की अन्य योजनाओं से जोड़ा जायेगा.
पात्रता -
1. बी.पी. गुरुकुल की शाखा खोलने हेतु पात्रता -
आथिक रूप से संपन्न समाजसेवा का भाव रखने वाले ऐसे व्यक्ति जो सदैव समाज के हित में अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करते है को शाखा खोलने हेतु आवेदन करने पर नियमानुसार शाखा
खोलने की अनुमति प्रदान की जायेगी.
2. शिक्षण कार्य हेतु पात्रता -
केंद्र राज्य सरकार के नियमानुसार.
3. अध्ययन हेतु पात्रता/पात्र विद्यार्थी -
2.5 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग तक के सभी बच्चे.
