एल.एस.के. छात्रवृत्ति योजना
प्रस्तावना -
भारत देश की केंद्र सरकार ने देश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कई प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना लागू की हैं . भारत देश में कई तरह की छात्रवृत्ति योजना चलती है, जिसके अंदर अलग-अलग लाभ अलग-अलग लाभार्थी को दिए जाते है. सरकार इसमें ऐसे विद्यार्थियों का चयन करती है जो मेरिट में आये है, और जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है. योजना के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय सहायता और योजना की पूरी निगरानी केन्द्रीय सरकार द्वारा की जाती है.
संस्था का उद्देश्य -
इस योजना का उद्देश्य संस्थान द्वारा संचालित संस्था बी.पी.गुरुकुल एकेडेमी में अध्ययनरत गरीब व असहाय वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर अभिभावकों के आर्थिक बोझ को कम कर उन्हें बच्चों की बेहरत शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना है.
कार्य प्रणाली -
1. बी.पी.गुरुकुल एकेडेमी में अध्ययनरत वे सभी बच्चे जिनके माता - पिता सरकारी सेवा में नहीं हैं से छात्रवृत्ति आवेदन (01 जुलाई से 31 अगस्त तक) प्राप्त कर उनकी स्क्रूटनी के पश्चात सरकारी नियमानुसार निर्धारित छात्रवृत्ति की दरों से छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी.
2. छात्रवृत्ति की धनराशि किसी भी परिस्थिति में किसी भी छात्रा या अभिभावक को नगद नहीं दी जायेगी.
3. छात्रवृत्ति की धनराशि के एवज में छात्रा/छात्रा को एक छात्रवृत्ति अनुबंध पत्र प्रदान किया जायेगा. इस अनुबंध पत्र में दी गयी धनराशि का उपयोग अभिभावकों द्वारा बच्चों के गुरुकुल शिक्षण शुल्क में कटौती/छूट हेतु किया जा सकेगा. यह छूट तभी अनुमन्य होगी, जब अभिभावक द्वारा शिक्षण संस्था का सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क अंतिम देय तिथि तक कर दिया गया हो.
पात्रता -
बी.पी.गुरुकुल एकेडेमी में अध्ययनरत सभी छात्र/छात्राएं जिनके अभिभावक सरकारी सेवा में नहीं है.
छात्रवृत्ति की दर -
Rate Per Month | Class |
Rs. 25/= | P.G. TO 5TH |
Rs. 40/= | 6TH TO 8TH |
