ADVANCED AGRICULTURAL AWARENESS PROGRAM
(उन्नत कृषि जागरूकता कार्यक्रम)
संस्था का उद्देश्य -
इस योजना का उद्देश्य गमीं क्षेत्रों में उन्नत कृषि विषय पर कार्यक्रमों का आयोजन कर कृषक बंधुओं को उन्नत कृषि की तकनीकों से अवगत कराकर लाभान्वित करना है.
कार्य प्रणाली -
इस कार्यक्रम हेतु संस्थान के पूर्व से निर्धारित वर्षवार आप्रेसनल प्लान के अनुरूप प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत कृषि विषय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन कर भारत/प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के वक्ताओं के माध्यम कृषकों के सम्मुख वक्तव्य प्रस्तुत कराकर उन्हें कृषि की नविन तकनीकों से अवगत कराया जायेगा. ताकि वे वर्तमान नवीन तकनीकों को उपयोग कर आसानी से कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकें. साथ ही उनगे परम्परागत फसलों के स्थान पर नवीन फसलों के उत्पादन की तकनीकों में भी प्रशिक्षत कराया जायेगा. ताकि उनके अंदर कुछ अलग हट कर करने की क्षमता का विकास किया जा सके. जिससे उन्हें समाज में पद- प्रतिष्ठा, मान- सम्मान की प्राप्ति होगी.
पात्रता -
प्रदेश व देश के सभी क्षेत्रों के सभी कृषक भाई-बहन.