Govt. Help Through SIIMRC Help Line

  प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक, मैनपुरी के कार्यालय पत्रांक - 199/टी०पी०ओ०/2015-16 दिनांक - 06-01-2016  के द्वारा विशेष सचिव/निदेशक, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, 1, गुरु गोविन्द सिंह मार्ग लखनऊ के कार्यालय पत्रांक - 2936 /संप्रपप/स्था०-(प्रचार-प्रसार)/2015, दिनांक- 16 दिसम्बर 2015 का वर्णन करते हुए बताया गया कि डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी शिक्षा की ओर बालक/बालिकाओं को अधिकाधिक  आकर्षित करने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हाईस्कूल/इण्टर कालेजों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु संस्था में कार्यरत विभागाध्यक्षों श्री अशोक कुमार, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स अभियन्त्रण तथा श्री मनोज कुमार, विभागाध्यक्ष आई०सी० अभियन्त्रण को नामित किया गया है/

           उपरोक्त के सम्बन्ध में  प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक, मैनपुरी द्वारा SIIMRC (सिमर्स) Help Line, Mainpuri से विस्तृत प्रचार-प्रसार कराने हेतु निःशुल्क सहायता के लिए अनुरोध किया गया है/

 

             इस कार्य हेतु SIIMRC (सिमर्स) Help Line, Mainpuri में कार्यरत एरिया मैनेजरों एवं अन्य सहायक स्टाफ को जनपद मैनपुरी में स्थित 435 हाईस्कूल/इण्टर कालेजों में प्रचार-प्रसार करने हेतु आदेशित किया गया है एवं इस कार्य की प्रथम  प्रगति रिपोर्ट 30 जनवरी 2016 एवं द्वितीय/अंतिम प्रगति रिपोर्ट 25 फरवरी 2016 तक SIIMRC (सिमर्स) Help Line, Mainpuri के संस्था कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है/ ताकि कृत कार्यवाही से  प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक, मैनपुरी को अवगत कराया जा सके/

                  हम  प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक, मैनपुरी का आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने जनहित में जनसामान्य की सेवा करने का अवसर प्रदान करते हुए संस्था पर पूर्ण विश्वाश प्रकट किया/

 

 

 

 Er. R.Babu

 (Managing Director)

 L.S.K. Group 

Govt. Helping Work Related Order & Latter