PLANTATION CAMPAIGN
(वृक्षारोपण अभियान)
संस्था का उद्देश्य -
इस योजना का उद्देश्य प्रकृति में हो रहे बदलावों से आम जन को सचेत करते हुए,सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन कर आमजन को वृक्षों की उपयोगिता से परिचित कराना है. ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे.
कार्य प्रणाली -
इस कार्यक्रम हेतु संस्थान के पूर्व से निर्धारित वर्षवार आप्रेसनल प्लान के अनुरूप प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर पम्पलेट्स/ब्रोसर/बैनर के माध्यम से लोगों को जग्र्रोक किया जायेगा तथा जनपदों के वन विभागों से संपर्क स्थापित कर निःशुल्क फलदार व वृक्ष प्राप्त कर, उन्हें सड़कों के किनारे , कृषकों के खेतों की मेड़ों के किनारे अधिकाधिक रोपित करवाया जायेगा. साथ ही कृषक बंधुओं को बागवानी हेतु भी प्रेरित किया जायेगा. जिससे वे अपनी कृषि भूमि पर फलदार वृक्षों के बैग लगाकर उससे कम लगत व कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमाकर अपने जीवन को खुशहाल बना सकें.
पात्रता -
प्रदेश व देश के सभी क्षेत्रों के सभी नागरिक.